वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन बेंगलुरू दौरे पर, इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा: ****/ छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन बेंगलुरू प्रवास पर रहेंगे। वे मंगलवार, 25 मार्च को शाम 6:50 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से बेंगलुरू के लिए रवाना होंगे और रात्रि 9:45 बजे वहां पहुंचेंगे।
मंत्री देवांगन बुधवार, 26 मार्च को बेंगलुरू में आयोजित “इन्वेस्टर कनेक्ट मीट ऑफ इन्वेस्टर्स” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में वे उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
बेंगलुरू प्रवास के बाद, मंत्री देवांगन गुरुवार, 27 मार्च को प्रातः 5:40 बजे बेंगलुरू से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 7:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।



