कोरबा की भव्या त्रिवेदी ने स्वर्ण पदक जीतकर किया राज्य का नाम रोशन
1 min readत्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ खेल के क्षेत्र में कोरबा की बेटियां लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में कोरबा की बेटी भव्या त्रिवेदी ने खेलो इंडिया जूनियर विमेंस स्विमिंग कंपीटिशन में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। भव्या ने 200 मीटर फ्री-स्टाइल तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
इंदौर में हुआ टूर्नामेंट, कई राज्यों के खिलाड़ी हुए शामिल
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 और 23 मार्च 2025 को इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई थी। इसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के होनहार तैराकों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच भव्या ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से गोल्ड मेडल जीतकर सभी को प्रभावित किया।
परिवार और शहर में खुशी की लहर
भव्या त्रिवेदी माया त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, कोच और शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। भव्या की इस उपलब्धि पर खेल जगत के लोगों ने भी उन्हें बधाइयां दी हैं।
भव्या की इस जीत से कोरबा और छत्तीसगढ़ के युवाओं को खेल के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलेगी।


