February 6, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन


बरमकेला।बरमकेला के सांस्कृतिक भवन में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।जिसमें अंचल के महिलाऐं काफी संख्या में उपस्थित हुई ,इस अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।सम्मानित होकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत सन् 1909 से हुई थी। इसके बाद से हर साल मनाया जाता है। हालांकि, 1921 में पहली बार 8 मार्च के दिन महिला दिवस मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाना है।महिलाओ को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसी चीजों के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए ही हर वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है ।इस मौके पर हेमसागर नायक नगर पंचायत अध्यक्ष,रामकुमार नायक नगर पंचायत उपाध्यक्ष,पार्षद मनीष नायक,मंगल सिदार,जयंती नायक,रामदुलारी नायक,मीना देवांगन,राजकुमारी स्वर्णकार,राजकुमारी नायक,राजकुमारी भारती, उमा देवी सिदार,हेमलता नायक जनपद सदस्य,तारा अरुण शर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष,जयकुमारी चौहान एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.