July 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला: ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, होली मिलन समारोह में रंगों की बही बयार

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने जनपद क्षेत्र रोगदा नवापारा में आयोजित होली मिलन समारोह में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। जैसे ही ढोल-नगाड़ों की ताल बजी, वे खुद को रोक नहीं पाए और ग्रामीणों के साथ झूमने लगे। रंग और गुलाल से सराबोर माहौल में उन्होंने पारंपरिक फाग गीतों का आनंद लिया और खुद नगाड़ा बजाते हुए पूरे माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर ग्रामवासियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और पारंपरिक लोकगीतों के बीच होली का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में होली का उल्लास देखने लायक था, जहां रंग, गुलाल और संगीत का अद्भुत संगम बना रहा।

जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी को मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया।

गांव में आयोजित इस होली मिलन समारोह ने सामाजिक एकता और भाईचारे की एक नई मिसाल पेश की। ग्रामीणों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी संस्कृति और परंपरा के साथ पूरी भागीदारी निभाई। रंगों और खुशियों से भरे इस आयोजन ने सभी को लंबे समय तक याद रहने वाली एक सुंदर स्मृति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.