August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम में नवनिर्वाचित पार्षदों और अधिकारियों की परिचय बैठक आयोजित

1 min read

महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडे ने किया संवाद, सहयोग की अपील

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/कोरबा: नगर पालिक निगम कोरबा में नवनिर्वाचित पार्षदों एवं अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से समन्वय और सहयोग की अपील की, ताकि नगर विकास के कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जा सकें।

 

बैठक के दौरान महापौर महोदया ने पार्षदों को नगर निगम की कार्यशैली और प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है, जिसके लिए सभी पार्षदों का सक्रिय सहयोग आवश्यक होगा।

आयुक्त श्री आशुतोष पांडे ने भी अधिकारियों एवं पार्षदों से नगर विकास की योजनाओं में भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पार्षदों और प्रशासन के बीच समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

इस परिचयात्मक बैठक में नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षद, निगम अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया और नगर निगम की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.