May 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रायगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम कलमी में नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने ली शपथ, ग्राम विकास और स्वच्छता का लिया संकल्प

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायगढ़: ***** रायगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम कलमी में नवनिर्वाचित सरपंच वंदना राइडर कंवर और पंचों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर अपने पद की शपथ ली। इस अवसर पर सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने गांव के समग्र विकास और सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

ग्राम कलमी के विकास और स्वच्छता पर जोर

शपथ ग्रहण के दौरान निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ग्राम कलमी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांव में सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन कर सभी नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

समारोह में वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पंच शंभु कुमार चौहान, नंद कुमार कंवर, केवरा लहरें, कौशल्या बघेल, राजमती यादव, नीरा बाई संवरा, चंदा कंवर, सावन मति कंवर, देवकी कंवर, चंद्रावती पटेल, उतरा पटेल, सुकांती यादव और सुशीला कुर्रे ने भी अपने पद की शपथ ली।

ग्राम पंचायत कलमी के नागरिकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने ग्राम के विकास और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.