March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ के विकास को नई उड़ान देने वाला बजट – अमित चिमनानी

पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों पर जताया सरकार का आभार

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने छत्तीसगढ़ सरकार के दूसरे पूर्ण बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता से किए गए वादों को क्रांतिकारी फैसलों के माध्यम से पूरा कर रही है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट केवल एक आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की समग्र उन्नति की रूपरेखा है। यह बजट छत्तीसगढ़ को प्रगति की ओर अग्रसर कर महाशक्ति बनाने की नींव रखेगा।

श्री चिमनानी ने कहा कि बजट में पंजीयन के 20 केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित करने और हक त्याग शुल्क को मात्र ₹500 करने का निर्णय आम जनता के लिए राहतकारी साबित होगा। इसके अलावा, सीएम सुशासन फेलोशिप योजना के तहत ₹10 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे प्रदेश के विकास संबंधी अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा। सीएम एक्सीलेंसी अवार्ड की घोषणा से प्रशासनिक दक्षता को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य की अनुमानित आय ₹76,000 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11% अधिक है। वहीं, केंद्र सरकार से मिलने वाली सहायता ₹65,000 करोड़ होगी, जो पिछले वर्ष से 13% अधिक है। वित्तीय चुनौतियों के बावजूद, 16% बजट पूंजीगत कार्यों के लिए आवंटित किया गया है, जो एक प्रशंसनीय पहल है।

पत्रकारों के लिए विशेष सौगात

अमित चिमनानी ने कहा कि बजट में पत्रकार सम्मान निधि को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 करने, रायपुर प्रेस क्लब भवन के नवीनीकरण और विस्तार तथा पत्रकार एक्सपोजर विजिट जैसी घोषणाएं पत्रकार समुदाय के हितों को मजबूती देने वाला कदम हैं। उन्होंने इन प्रावधानों के लिए प्रदेश सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया।

यह बजट छत्तीसगढ़ के संपूर्ण विकास, आर्थिक मजबूती और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.