August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च को

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बांकीमोंगरा (कोरबा)। नगर पालिका बांकीमोंगरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह 2 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन, माननीय मंत्री (वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, छत्तीसगढ़ शासन) होंगे। साथ ही, माननीय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, एवं विधायकगण श्री प्रेमचंद पटेल, श्री फुलसिंह राठिया और श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समारोह का आयोजन:
📅 दिनांक: 2 मार्च 2025
⏰ समय: दोपहर 3 बजे
📍 स्थान: हनुमान चौक, बांकीमोंगरा, जिला-कोरबा (छ.ग.)

नगर पालिका प्रशासन बांकीमोंगरा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.