August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता रामगोपाल पाण्डेय का 90 वर्ष की उम्र में निधन

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामगोपाल पाण्डेय का 90 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र—सुनील, सुबोध, पंकज—और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

लंबे समय तक पंप हाउस झोपड़ी पारा और पावर हाउस रोड, कोरबा में निवास करने के बाद, वर्तमान में उनका परिवार इंदिरा विहार कॉलोनी, गायत्री मंदिर के पीछे, टीपी नगर, कोरबा में रहता है।

उनकी अंतिम यात्रा 02 मार्च 2025 (रविवार) को शाम 4 बजे निवास स्थान से निकलकर मोतीपारा मुक्तिधाम पहुंचेगी।

रामगोपाल पाण्डेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित विभिन्न समाजसेवी संगठनों से जुड़े रहे। उनके निधन से समाज में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.