August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मच्छरदानी में जहरीला नाग घुसने से मचा हड़कंप, सर्प रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

 

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा। कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में एक परिवार के लिए रात तब दहशत में बदल गई जब सोते समय मच्छरदानी के अंदर एक 5 फीट लंबा जहरीला नाग घुस आया। मच्छरदानी में हलचल महसूस होने पर परिजनों ने देखा कि सांप उसमें फंसा हुआ फूंकार मार रहा था।

परिवार के सदस्यों ने तत्काल सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्नेक रेस्क्यूअर अतुल सोनी और उमेश यादव ने सावधानीपूर्वक सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते सांप दिख जाने से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन पूरे परिवार में भय का माहौल बना रहा।

रेस्क्यू टीम ने बिना किसी नुकसान के सांप को पकड़कर वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। सर्प मित्रों ने लोगों से अपील की कि सोने से पहले मच्छरदानी और बिस्तर की अच्छे से जांच कर लें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.