रायपुर नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में महापौर मीनल चौबे और पार्षदगण ने ली शपथ
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर **** राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज नगर पालिक निगम, रायपुर की नव-निर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति देखने को मिली।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री श्री रामप्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री ओ.पी. चौधरी, श्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सावन्नी, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव, श्री भरत लाल वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू और रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर ने इस अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

नव-निर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शपथ ग्रहण के पश्चात नगर के विकास, स्वच्छता एवं सुशासन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। पार्षदगणों ने भी अपने-अपने वार्डों के उत्थान के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।
इस भव्य आयोजन में नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों, गणमान्य नागरिकों और भारी संख्या में उपस्थित जनता की उत्साहजनक भागीदारी रही, जिससे यह समारोह ऐतिहासिक बन गया।







