March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महाशिवरात्रि पर जलाराम मंदिर में नर्मदेश्वर महादेव का पूजन 26 फरवरी को

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री गुजराती समाज एवं जलाराम सेवा समिति द्वारा 26 फरवरी को जलाराम मंदिर परिसर में भगवान नर्मदेश्वर महादेव का विशेष पूजन-अभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न होगा, जिसमें समाज के सभी भक्तों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

पूजा एवं भजन संध्या का आयोजन

  • सुबह 7:00 बजे: भगवान नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक एवं पूजन
  • सुबह 8:00 बजे: महाप्रसाद का वितरण
  • शाम 4:30 बजे: कच्छ गुर्जर क्षत्रिय महिला मंडल द्वारा भजन संध्या एवं दीप प्राकट्य
  • शाम की आरती के बाद: भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती
  • फलाहारी भंडारा प्रसाद वितरण।

समाज के सभी भक्तजनों से अनुरोध किया गया है कि वे सपरिवार इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.