पेयजल संरक्षण के लिए घरों में फ्लोट-वाल लगाना अनिवार्य – आयुक्त आशुतोष पांडेय
1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** कोरबा: नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने आम नागरिकों से अपने घरों की पानी टंकियों पर फ्लोट-वाल अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की है, जिससे पेयजल की बर्बादी रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बूंद कीमती है, इसे व्यर्थ न बहाएं और जल संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं।
पेयजल आपूर्ति एवं संरक्षण के लिए नगर निगम की पहल
- 07 जोनों के वार्ड व बस्तियों में पाइपलाइन से नियमित जलापूर्ति
- 58200 घरों में नल कनेक्शन, 792 किलोमीटर पाइपलाइन का उपयोग
- 1917 हैंडपंप एवं 257 पावर पंप की सुविधा
- 63 एमएलडी शुद्ध पेयजल का प्रतिदिन वितरण
- 38 पानी टैंकरों से आकस्मिक जल आपूर्ति व्यवस्था
निगम के जल प्रदाय विभाग के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ने बताया कि हसदेव नदी के विभिन्न जल स्रोतों से प्राप्त रा-वाटर को शोधित कर शुद्ध पेयजल बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में पीएसी पाउडर व ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया जाता है और पेयजल की गुणवत्ता की नियमित लैब जांच की जाती है।
आयुक्त आशुतोष पांडेय ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नागरिकों को पानी की टंकियों पर फ्लोट-वाल लगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके और हर घर में नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो।
