May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

श्री सप्तदेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक एवं हवन का आयोजन

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/: महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में श्री सप्तदेव मंदिर, कोरबा में भी महाशिवरात्रि पर्व दिनांक 26 फरवरी 2025, दिन बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मंदिर में प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक हवन का आयोजन होगा। हवन के उपरांत भगवान की भव्य आरती की जाएगी तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रुद्राभिषेक एवं हवन का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा इस पावन पर्व को भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.