May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा   ****, 23 फरवरी 2025: भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस शानदार जीत ने पूरे देशवासियों को गर्व से भर दिया है और हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी आज जश्न मना रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम ने अपने बेहतरीन खेल से यह साबित कर दिया कि वह दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी मजबूती दिखाई और शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने आगे कहा कि जब भी भारतीय टीम मैदान पर बेहतरीन खेल दिखाती है, तब पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ जाती है। खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत का अलग ही रोमांच होता है। उन्होंने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रदेश और जिलेवासियों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.