May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भारतीय टीम को दी बधाई, पाकिस्तान पर जीत को बताया ऐतिहासिक

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रायपुर, 23 फरवरी 2025: भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बधाई प्रेषित की और इसे पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को हराकर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को उत्सव मनाने का अवसर दिया है।

श्री देव ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा होस्ट की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराया और लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। उन्होंने इस जीत को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक यादगार पल बताते हुए कहा कि जब भी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करती है, पूरा देश जश्न में डूब जाता है, लेकिन पाकिस्तान पर जीत का रोमांच हमेशा अलग होता है।

उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस जीत ने मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिला दी। श्री देव ने प्रदेशवासियों की ओर से भारतीय टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.