August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर जैन की आधिकारिक यात्रा संपन्न

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।**** इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब, डिस्ट्रिक्ट 3233C के गवर्नर लायन सुधीर जैन की आधिकारिक यात्रा लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट में संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि सचिव लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने इस वर्ष किए गए सेवा कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर जैन ने लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की और अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष लायन गजेंद्र राठौड़, उपाध्यक्ष लायन प्रत्युष सक्सेना, बीओडी सदस्य लायन सुधीर सक्सेना को उत्कृष्ट कार्यों के लिए डिस्ट्रिक्ट पिन से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गवर्नर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सचिव डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.