August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पंचायत चुनाव में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने किया मतदान, लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूकता की अपील

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स, कोरबा/दंतेवाड़ा – त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने फरसागुड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के बूथ क्रमांक-31 में मतदान किया। उन्होंने आम नागरिकों की तरह कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई।

मतदान के बाद मंत्री केदार कश्यप ने जनता से अपील की कि वे मतदान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, “पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।” इससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को निर्भीक होकर अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और अधिक मजबूत हो सकें।

मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री कश्यप ने कहा कि मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रत्येक मतदाता अपनी भूमिका निभाए और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करे, जिससे समाज और देश का विकास संभव हो सके।

पंचायत चुनाव के इस महत्वपूर्ण चरण में मंत्री कश्यप के मतदान करने से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी और मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.