March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बलौदाबाजार हिंसा के आरोपी कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की जमानत पर जश्न मनाना कांग्रेस का शर्मनाक आचरण – भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने बलौदाबाजार हिंसा और अग्निकांड के मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की जमानत पर रिहाई का जश्न मनाने को कांग्रेस का निकृष्ट और शर्मनाक राजनीतिक आचरण करार दिया है। उन्होंने इसे न्यायिक प्रक्रिया की खुली अवहेलना बताते हुए कांग्रेस पर अपराधियों और माफियाओं से गठजोड़ का आरोप लगाया।

संदीप शर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी कांग्रेस के अराजकतावादी टूलकिट एजेंडे का एक कलंकित अध्याय है, जिसमें कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की संलिप्तता उजागर होने के बाद गिरफ्तारी हुई थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों का महिमामंडन कर कांग्रेस अपने नैतिक पतन की पराकाष्ठा का प्रदर्शन कर रही है

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो अपराधियों को संरक्षण देती है और सत्ता से बाहर होने पर इन्हीं अपराधियों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अराजकता फैलाने का काम करती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने आपराधिक और भ्रष्ट तत्वों को खुली छूट दी थी और आज जब उन पर कानूनी शिकंजा कस रहा है, तो कांग्रेस नेता अपराधियों के बचाव में उतर आए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन और कानून का राज है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं और कांग्रेस अपराधियों की जमानत का जश्न मनाने के लायक भी नहीं रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.