March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस पर मिला अपार जनसमर्थन, परिवार संग की पूजा-अर्चना

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर, 21 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर उनके गृह ग्राम बगिया में एक भावनात्मक मिलन समारोह आयोजित हुआ। उनके आगमन की खबर मिलते ही सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरा गांव उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनता के प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आप सभी के विश्वास और स्नेह से मुझे नई ऊर्जा मिलती है। मैं आपके आशीर्वाद का सदा आभारी रहूंगा और आपकी सेवा के लिए संकल्पित रहूंगा।”

बगिया में श्री सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन, प्रदेश की समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में परिवारजनों और भक्तों के साथ श्री सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया। इस पावन अवसर पर उनकी माता श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित परिवारजन, स्वजन और बंधु-बांधवों ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण कर भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

माता का आशीर्वाद लेकर मनाया जन्मदिवस

कथा समापन के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सर्वप्रथम अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी को अपने हाथों से केक खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सभी आगंतुकों से आत्मीय संवाद किया और उनका आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि उनका जन्मदिवस निजी उत्सव से बढ़कर एक सेवा संकल्प दिवस है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्धि, विकास और शांति के लिए सतत प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह
सांसद श्री राधेश्याम राठिया
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय
श्री कृष्णा राय
श्रीमती उर्वशी सिंह
श्री सुनील गुप्ता
श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव
श्री ओमप्रकाश सिन्हा
गुरुपाल भल्ला
श्रीकांत सोमवार
सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.