March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनी कुमारी झा ने लिया वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आशीर्वाद

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  बाँकी मोंगरा नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सम्माननीय श्री विकास रंजन महतो जी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा श्री विकास झा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने इस अवसर पर कहा कि संगठन ने एक ऊर्जावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता पर विश्वास जताया, जिसका परिणाम है कि नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के भरोसे पर भाजपा संगठन और सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी तथा पालिका क्षेत्र में समग्र विकास की एक नई दिशा तय की जाएगी।

 

भाजपा प्रदेश मंत्री श्री विकास रंजन महतो जी ने कहा कि भाजपा सदैव कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि बाँकी मोंगरा में भाजपा का परचम लहराना इसी संगठनात्मक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने इस शानदार विजय के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

इस विशेष अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल महामंत्री अश्वनी साहू, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा रामप्रसाद डहरिया, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सुंदर बंजारे, मंडल कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा पुष्पेंद्र साहू, मंडल मंत्री युवा मोर्चा रवि सिंह, जिला सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ प्रदीप अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, मुकेश झा, नितिन वर्मा, सोनू श्रीवास एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.