August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा रेलखंड के रनिंग कर्मचारी भूख हड़ताल पर, मांगों को लेकर प्रदर्शन तेज

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** कोरबा। सात सूत्रीय मांगों को लेकर रेलवे विभाग के रनिंग स्टाफ ने आज सुबह 6 बजे से 36 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कोरबा रेलखंड सहित बिलासपुर डिवीजन के सभी रनिंग स्टाफ इस हड़ताल में शामिल हैं।

इस दौरान डीआरएम कार्यालय, बिलासपुर के समक्ष एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि कोरबा रेलखंड में रनिंग स्टाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर लिए गए इस निर्णय में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर समेत पूरे बिलासपुर मंडल के रनिंग कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

रनिंग स्टाफ की प्रमुख मांगों में वेतनमान सुधार, कार्य घंटे, यात्रा भत्ता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और परिवार के लिए रेलवे से अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि प्रदर्शन के दौरान रेल परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

इस आंदोलन को लेकर यात्रियों में चिंता देखी जा रही है, लेकिन रनिंग स्टाफ ने भरोसा दिलाया है कि उनकी हड़ताल से रेल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.