दिल्ली की नई सीएम बनीं रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा नई दिल्ली – दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगाई गई है। वहीं, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा, रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया गया है।
रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा बुधवार को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ पूरी मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगी।
बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।







