May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पंचायत चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत, कांग्रेस का कई जिलों में सफाया – सौरभ सिंह

 

जिला पंचायतों की 160 सीटों में भाजपा को 108, समर्थित निर्दलीयों को 17 सीटें, कांग्रेस शून्य पर

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रायपुर। भाजपा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक सौरभ सिंह ने पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पार्टी की शानदार सफलता को जनता के अपार विश्वास की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में जो विकास कार्य हुए हैं, जनता ने उन पर मुहर लगाई है। पंचायत चुनाव के ये नतीजे भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास की अभिव्यक्ति हैं।

कई जिलों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा को भारी बढ़त

सौरभ सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में अब तक 160 जिला पंचायत सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें भाजपा ने 108 सीटें और भाजपा समर्थित निर्दलीय 17 सीटों पर जीत हासिल की है। यानी कुल 125 सीटों पर भाजपा को सफलता मिली है। बाकी जिलों में मतगणना जारी है, और वहाँ भी भाजपा की भारी जीत के संकेत हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की 33 जिला पंचायतों में से 14 जिलों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। खासकर बस्तर के नारायणपुर जिले में भाजपा ने सभी 9 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया

इन जिलों में भाजपा का दबदबा:

कवर्धा – सभी 6 सीटें भाजपा ने जीतीं
खैरागढ़ – सभी 5 सीटें भाजपा को
कोंडागांव – सभी 4 सीटें भाजपा ने जीतीं
मुंगेली – सभी 4 सीटें भाजपा के नाम
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – सभी 4 सीटें भाजपा को
बलौदाबाजार6 में से 5 सीटें भाजपा ने जीतीं
जांजगीर-चांपा6 में से 4 सीटें भाजपा को
बलरामपुर6 में से 4 सीटें भाजपा के नाम
सक्ति4 में से 3 सीटें भाजपा को
रायगढ़6 में से 5 सीटें भाजपा ने जीतीं
बालोद5 में से 3 सीटें भाजपा को

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जिलों में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

गांव-गांव भाजपा की लहर, कांग्रेस पांचवीं हार की ओर” – सौरभ सिंह

 

सौरभ सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों में जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों और सरपंच पदों पर भी भाजपा उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में जीत दर्ज की है। पहले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा की लहर चल रही है और कांग्रेस लगातार पांचवीं हार की ओर बढ़ रही है

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने पूरी निष्ठा से लागू किया। इसका सीधा असर नगरीय निकाय और अब पंचायत चुनावों में भाजपा की जबरदस्त जीत के रूप में देखने को मिला है

इस जीत से साफ है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है और कांग्रेस का पूरी तरह से अस्वीकार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.