May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा को प्रचंड बढ़त – सौरभ सिंह

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने प्रथम चरण के मतदान में तीन-चौथाई से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल की है। भाजपा छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव संयोजक सौरभ सिंह ने इसे विष्णुदेव सरकार के जनहितैषी फैसलों की जीत बताया है।

भाजपा को मिली निर्णायक बढ़त

रात लगभग 1:30 बजे तक प्रदेशभर में आए रुझानों के अनुसार, जिला पंचायत की कुल 162 सीटों में से 140 सीटों के परिणाम/रुझान प्राप्त हुए, जिनमें –

  • भाजपा/समर्थित उम्मीदवार – 109 सीटें
  • कांग्रेस – 24 सीटें
  • निर्दलीय – 6 सीटें
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) – 1 सीट

विष्णुदेव सरकार की नीतियों की जीत – सौरभ सिंह

भाजपा पंचायत चुनाव संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा को मिली भारी सफलता विष्णुदेव सरकार की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की विकासोन्मुखी राजनीति पर विश्वास जता रही है, जिससे आगामी चरणों में भी पार्टी को और अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है।

प्रदेशभर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में आए इन नतीजों से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, वहीं कांग्रेस को नगरी निकाय चुनाव के बाद एक और झटका लगा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.