भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में दर्ज की बड़ी जीत, अध्यक्ष पद पर भी मजबूत पकड़




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा छुरी ****| नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर भी अपनी मजबूत स्थिति बनाई है। कुल 3388 मतों के साथ अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा को 2233 मतों की बढ़त मिली।
भाजपा की पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने 10 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 2 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 3 वोट मिले। इस नतीजे से स्पष्ट हो गया कि जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास जताया है।

इस शानदार जीत पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह विजय भाजपा के सुशासन और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का परिणाम है।

इसके अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष देवांगन, नरेश देवांगन, टेकचंद अग्रवाल, और हीरानंद पंजवानी ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताया और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की सराहना की।
भाजपा की इस प्रचंड जीत से स्पष्ट है कि जनता ने पार्टी की नीतियों को समर्थन दिया है और आने वाले समय में नगरीय क्षेत्रों में विकास को और अधिक गति मिलेगी।


