March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बांधापाली में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, हेमलता राठिया की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  करतला,**** 13 फरवरी 2025जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 में भाजपा समर्थित अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती हेमलता राजेंद्र राठिया के समर्थन में आज बांधापाली मंदिर प्रांगण में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में भाजपा के शीर्ष नेता हुए शामिल

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से –

  • भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा
  • भाजपा जिला महामंत्री श्री टिकेश्वर राठिया एवं श्री संतोष देवांगन
  • भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा
  • करतला मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार गबेल
  • भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता

नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का किया आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा ने कहा कि “भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। हमें घर-घर जाकर जनता से संपर्क करना होगा और भाजपा की विकासपरक नीतियों को बताकर अधिक से अधिक समर्थन जुटाना होगा।”

 

वहीं, जिला महामंत्री श्री टिकेश्वर राठिया एवं श्री संतोष देवांगन ने कहा कि “यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी का नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता का चुनाव है। भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हमें पूरी मेहनत से लगना होगा।”

हेमलता राठिया ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हेमलता राजेंद्र राठिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा –
“मुझे आप सभी का जो अपार समर्थन मिल रहा है, वह दर्शाता है कि हम सब एक मजबूत टीम की तरह काम कर रहे हैं। यह चुनाव सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास का चुनाव है। भाजपा की नीति और नेतृत्व ही हमें आगे ले जाएगा, और आपकी मेहनत से हम इस चुनाव में जीत सुनिश्चित करेंगे।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोहराया विजय का संकल्प

कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में श्रीमती हेमलता राठिया को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे और भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद! नरेंद्र मोदी जिंदाबाद! विष्णुदेव साय जिंदाबाद! कमल का फूल जिंदाबाद! हेमलता राठिया जिंदाबाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.