बांधापाली में भाजपा की कार्यकर्ता बैठक, श्रीमती हेमलता राठिया को जिताने का संकल्प




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा करतला,****/ 13 फरवरी 2025 – आज करतला मंडल के बाँधापाली स्थित बंधाई रानी मंदिर में जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 03 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती हेमलता राठिया जी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर श्रीमती हेमलता राठिया जी की जीत सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय मनोज शर्मा जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन जी एवं श्री टिकेश्वर सिंह राठिया जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री आकाश सक्सेना जी, मंडल अध्यक्ष करतला श्री रामकुमार गबेल जी, वरिष्ठ नेता श्री राजेंद्र राठिया जी समेत बरपाली और करतला मंडल के 13 शक्तिकेंद्रों के प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत ही पार्टी की असली शक्ति है। हमें अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर क्षेत्र में विकास और सुशासन को और मजबूत करना है।” इसी क्रम में जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन एवं श्री टिकेश्वर सिंह राठिया ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती हेमलता राठिया जी ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह चुनाव सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता का है। हम सबकी मेहनत से ही यह जीत सुनिश्चित होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।”
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने श्रीमती हेमलता राठिया जी को विजयी बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का वचन दिया।
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद! नरेंद्र मोदी जिंदाबाद! विष्णुदेव साय जिंदाबाद! कमल का फूल जिंदाबाद! हेमलता राठिया जिंदाबाद!



