महाकुंभ में आस्था की डुबकी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संग प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने किया पुण्य स्नान




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ प्रयागराज: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य के गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने आज महाकुंभ में पावन गंगा स्नान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। माननीय विधानसभा अध्यक्ष, माननीय राज्यपाल, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, एवं विधायकों के साथ मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धापूर्वक मां गंगे की आराधना की और राज्य की उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने कहा, “महाकुंभ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का विराट संगम है। हम सभी ने मां गंगे से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और जनता के कल्याण की प्रार्थना की है।”
प्रदेशभर के श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री के साथ स्नान करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी आध्यात्मिक अनुभूति साझा करते हुए इस अनुभव को अविस्मरणीय बताया।



