March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

13 फरवरी को इमली छापर-सर्वमंगला मार्ग रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा यातायात संचालन

 

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा,**** 12 फरवरी 2025 – कटघोरा एसडीएम ने इमली छापर-सर्वमंगला मार्ग को 13 फरवरी को एक दिन के लिए पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

डामरीकरण कार्य के चलते लिया गया निर्णय

एसडीएम कार्यालय के अनुसार, सर्वमंगला से इमलीछापर के बीच फोरलेन सी.सी. सड़क निर्माण कार्य के शेष भाग में बरमपुर मोड़ के पास डामरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस मार्ग पर भारी यातायात की वजह से सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए 13 फरवरी को इस मार्ग पर पूरी तरह से यातायात प्रतिबंधित रहेगा

वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा के लिए परिवर्तित मार्ग तय किए गए हैं:

कुसमुंडा (इमलीछापर) – बांकी – डेलवाडीह – जेंजरा (कटघोरा) – कोरबा – बिलासपुर

कोरबा – जेंजरा (कटघोरा) – डेलवाडीह – बांकी – कुसमुंडा (इमलीछापर)

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 13 फरवरी को इस मार्ग से यात्रा करने से बचें और दिए गए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.