July 4, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा वार्ड 35 में नुक्कड़ सभा आयोजित, भाजपा प्रत्याशी प्रताप सिंह कंवर को जिताने का लिया संकल्प

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रताप सिंह कंवर के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

सभा में पूर्व पार्षद शकुंदी यादव, वरिष्ठ नेता डी.एल. मरावी, रीना बरेठ, राज किशोर शर्मा, रितेश सिंह समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा, वार्ड की सभी महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा की विकास नीतियों और प्रत्याशी प्रताप सिंह कंवर की योग्यताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी जीत से वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय जनता ने भी एकजुट होकर मतदान में भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.