March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड क्रमांक 63 में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा, प्रत्याशियों ने तेज की जनसंपर्क अभियान

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  वार्ड क्रमांक 63: नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 63 में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। घर-घर जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाओं और सामाजिक बैठकों के माध्यम से प्रत्याशी जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

प्रचार के दौरान प्रत्याशियों द्वारा वार्ड के विकास, बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, पानी और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाया जा रहा है। प्रत्येक प्रत्याशी अपनी योजनाओं और संकल्पों के साथ जनता के सामने पहुंच रहा है और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहा है।

जनता भी चुनावी माहौल में रुचि दिखा रही है और प्रत्याशियों से उनके एजेंडे और कार्य योजनाओं के बारे में खुलकर सवाल कर रही है। वार्ड में बढ़ते प्रचार-प्रसार के बीच मतदाता भी अपने निर्णय को लेकर मंथन कर रहे हैं।

जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वार्ड क्रमांक 63 में चुनावी सरगर्मी और भी बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.