जनपद सदस्य प्रत्याशी श्रीमती ममता पटेल को मिल रहा अपार जनसमर्थन




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला, जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12: जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से जनपद सदस्य पद की प्रत्याशी श्रीमती ममता पटेल को जनता का जबरदस्त समर्थन और सहयोग प्राप्त हो रहा है। ममता पटेल एक क्षेत्रीय प्रत्याशी होने के कारण जनता का भरपूर आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है।
गौरतलब है कि श्रीमती ममता पटेल के पति, श्री राजेश पटेल और उनका परिवार पहले से ही जनसेवा के कार्यों में अग्रसर रहा है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ममता पटेल ने भी चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जनसमर्थन प्राप्त होता है, तो वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों की भारी उपस्थिति यह दर्शाती है कि जनता उनके विचारों और संकल्पों से प्रभावित है। गांव-गांव में हो रहे जनसंपर्क के दौरान लोग बढ़-चढ़कर उनका समर्थन कर रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना हुआ है।


