कोरबा में ऐतिहासिक विजय संकल्प बाइक रैली – युवा शक्ति के जोश से गूंजेगा नगर!

भाजपा के समर्थन में उमड़ेगा जनसैलाब, महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत के समर्थन में होगा शक्ति प्रदर्शन

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 09 फरवरी 2025 को भव्य “विशाल विजय संकल्प बाइक रैली” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवा शक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिलेगा।
यह भव्य रैली गौ माता चौक, इमलीडुग्गू कोरबा से दर्री लाल मैदान तक निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों युवा कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे और महापौर प्रत्याशी दीदी संजू देवी राजपूत जी के समर्थन में विशाल शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
रैली का कार्यक्रम:
📍 एकत्रीकरण स्थल: गौ माता चौक, इमलीडुग्गू, कोरबा
📅 दिनांक: 09 फरवरी 2025
🕛 समय: दोपहर 12 बजे
इस भव्य आयोजन में नगर निगम क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, एवं नगर की युवा शक्ति से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में वातावरण तैयार करें और कोरबा में कमल खिलाने का संकल्प लें।
युवाओं का जोश, भाजपा की जीत – 9 फरवरी को कोरबा में दिखेगा अभूतपूर्व नज़ारा!
“कमल खिलेगा, कोरबा जीतेगा!”
🛑 भारतीय जनता युवा मोर्चा – नगर निगम क्षेत्र कोरबा 🛑
