March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम चुनाव: महिला लाभार्थी संपर्क अभियान में बहनों का सम्मान, भाजपा के समर्थन की अपील

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ कोरबा नगर पालिक निगम चुनाव के दौरान 7 फरवरी को महिला लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थी बहनों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 24 से पार्षद प्रत्याशी श्री पंकज देवांगन के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड प्रत्याशी श्री पंकज देवांगन, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी वैशाली रत्नपारखी, सहप्रभारी प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की कालिंद्री राठौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वाती कश्यप, महामंत्री पुष्प कला साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई एवं उन्हें कोरबा के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त नेतृत्व के लिए भाजपा को समर्थन देने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.