July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वार्ड 20 से तीसरी बार चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह, विकास कार्यों को गति देने का संकल्प

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 20 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह तीसरी बार जनता के बीच अपने विजन और संकल्प के साथ मैदान में हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकता अधूरे कार्यों को पूरा करने और मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने को बताया है।

चंद्रलोक सिंह की पहचान एक मुखर और कार्यशील जनप्रतिनिधि के रूप में बनी हुई है। वे जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने अपने वार्ड में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए हैं, जिससे जनता का उन पर भरोसा कायम है।

नगर निगम की व्यवस्था से विकास प्रभावित

चंद्रलोक सिंह का कहना है कि नगर निगम में स्टांप महापौर की व्यवस्था के कारण विकास कार्यों में बाधा आई, जिससे वार्ड सहित पूरे क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो सका। इस बार जनता के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा जा रहा है।

जनता की अपेक्षाएं, संसाधन सीमित – फिर भी कोशिश जारी

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाएं हमेशा अनंत होती हैं, लेकिन संसाधन सीमित होते हैं। इसके बावजूद उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए हैं और आगे भी अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेंगे।

जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

वार्ड में चुनावी माहौल गरमाने लगा है, और चंद्रलोक सिंह को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वे मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि भाजपा को पुनः सेवा का अवसर दें ताकि अधूरे कार्य पूरे हो सकें और वार्ड को और अधिक विकसित किया जा सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.