July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, पार्टी नेताओं ने दिखाई एकजुटता

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने नगर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक से जिला पंचायत परिसर तक रैली निकाली और भारी समर्थकों की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पार्टी की मजबूती का प्रदर्शन हुआ।

भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी एवं उनके क्षेत्र:

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1श्रीमती निर्मला कँवर
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3श्रीमती हेमलता राठिया
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5श्रीमती मिलाप कंवर
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6श्री विनोद यादव
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7श्रीमती निकिता जायसवाल
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8श्रीमती माया कँवर
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9श्री विजय बहादुर जगत
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10श्रीमती शांति मरावी
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11श्री ठंडी लाल बिझवार

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद:

नामांकन के दौरान श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान नेताओं ने अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठित प्रयास करने की अपील की और पार्टी की नीति, विकास योजनाओं और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। भारी जनसमर्थन के बीच हुए इस नामांकन ने आगामी चुनाव में भाजपा की मजबूत स्थिति के संकेत दिए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.