July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा: रजगामार खदान में डकैती की साजिश नाकाम, 14 आरोपी गिरफ्तार

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की रजगामार भूमिगत कोयला खदान में डकैती की कोशिश के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया

 

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने खदान में घुसकर सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाया और सामान चोरी करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आईटी विंग और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने उन स्थानों पर दबिश दी जहां आरोपी छिपे हुए थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों की पिछली आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है और इस मामले में विस्तृत छानबीन जारी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.