July 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोसाबाड़ी मंडल में पार्षद प्रत्याशी चंद्रकली शिव जायसवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कल

1 min read

 

प्रदेश मंत्री विकास महतो करेंगे शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** /कोरबा के कोसाबाड़ी मंडल, वार्ड क्रमांक 32 पोडीबहार से भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जावान पार्षद प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकली शिव जायसवाल के चुनाव प्रचार कार्यालय का शुभारंभ कल, 31 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं युवा हृदय सम्राट श्री विकास महतो के करकमलों से कार्यालय का उद्घाटन होगा। यह कार्यक्रम ठाकुर कॉम्प्लेक्स, पोडीबहार चौक, वार्ड क्रमांक 32 में सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सादर आमंत्रण

कोसाबाड़ी मंडल के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य, पार्षद प्रत्याशी, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

भाजपा संगठन की एकजुटता और चुनावी रणनीति को मिलेगी मजबूती

इस शुभारंभ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वार्ड क्रमांक 32 में चुनाव प्रचार अभियान को और अधिक संगठित एवं प्रभावी बनाना है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और रणनीति को मजबूत करने के लिए यह अवसर महत्वपूर्ण रहेगा।

आयोजक मंडल

डॉ. राजेश राठौर (अध्यक्ष, कोसाबाड़ी मंडल)

समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, भाजपा

श्रीमती चंद्रकली शिव जायसवाल, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड क्रमांक 32

कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की जाती है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.