March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा पंचायत चुनाव प्रशिक्षण का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/ जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत, दिनेश कुमार नाग ने बुधवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्युत गृह क्रमांक 01 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।

अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

850 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 850 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान सीईओ ने सभी प्रशिक्षुओं को चुनाव प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु मार्गदर्शन दिया और विशेष रूप से मतगणना प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के निर्देश

सीईओ ने मतदान प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने और सही ढंग से चुनावी दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जनपद पंचायत कोरबा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.