February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा  ****/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने पुलिस लाइन कारली पहुँच कर बीजापुर IED विस्फोट में शहीद हुए DRG जवानों को दी श्रद्धांजलि।

कल बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हरकत आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद हो गए।आज दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली पहुंच, कर हमारे वीर जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी ।शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। दंतेवाड़ा पुलिस लाइन कारली पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप,विधायक चैतराम अटामी,भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि एवं भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की व शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
विधायक चैतराम अटामी ने कहा की यह कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होकर ही रहेगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा की वीर सपूतों का अदम्य साहस और बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा,हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी शांति बहाल करना बस्तर में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और रहेगी | वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा की शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा,शहीदों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है हर यथासंभव मदद करने के लिए प्रयासरत है,बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी नम आँखों से शहीद जवानो को श्रद्धांजलि दी और इस कायराना घटना की निंदा कर नक्सलियों की बौखलाहट बताते हुए शहीद परिवार के सदस्यों का हौसला बढ़ाया |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.