June 6, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से दो दिन के लिए असम रवाना, चुनावी जनसभा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दो दिन के लिए असम रवाना हो गए। मुख्यमंत्री वहां जोरहट में चुनावी जनसभा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित शिविर को संबोधित करने वाले हैं। वहीं असम कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनकी रणनीतिक बैठकें भी होनी हैं।

मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल को कांग्रेस ने असम चुनाव में सीनियर ऑबजर्वर बनाकर असम कांग्रेस और AICC के बीच समन्वय और चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है।

रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, असम में चुनाव नजदीक है। पार्टी की ओर से सारी तैयारी हो गई है। वहां छह दलों का गठबंधन हुआ है। इससे वहां की स्थितियां बदली हैं। उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में निश्चित रूप से वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री के साथ असम कांग्रेस के प्रभारी सचिव और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय भी जोरहट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.