February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ****/ जिले में संचालित लायंस क्लब बालकोनगर एवं वनवासी कल्याण आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण, चिकित्सा शिविर व सामूहिक ग्राम सहभोज का कार्यक्रम ग्राम सोनारडीह में किया गया।
पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत कपोट स्थित सोनारडीह में आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग नागरिकों को 150 कंबल का वितरण किया। साथ ही ग्राम के 800 लोगों को सामूहिक भोजन कराया गया। सरपंच ममता मरकाम व ग्रामवासियों ने करमा नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद मोदी ने इस कार्यक्रम को ग्राम एवं शहर को जोड़ने वाला सेतु बताया। विशिष्ट अतिथि गोपाल केडिया ने कार्यक्रम का उद्देश्य व बीरबल सिंह ने वनवासी कल्याण आश्रम के सेवा भावी कार्यों की सराहना की। इस दौरान अमर शहीद वीर नारायण को प्रमुखता से याद किया गया।
इस मौके पर डॉ. सुकुल सिंह पोर्ते, प्राचार्य कृषि कॉलेज कटघोरा, रघुराज सिंह उईके, कैलाश नाथ गुप्ता, दीपक अग्रवाल, विपिन सिंह, पी.एल. सोनी, राजेश ठाकुर, घनश्याम शर्मा, हनी अग्रवाल, अजय गर्ग, राजू दास, राकेश गोयल, अजय धनोदिया, ममता जैन, सोनल शाह, गिरधारी लाल, चंपा सिंह, घूरसाय निर्मलकर आदि सहित अन्य उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.