February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

*जिले में अब तक समितियो से कुल 140736.40 क्विंटल धान का हुआ उठाव, 27746.40 क्विन्टल धान का आज किया गया है उठाव*

*कुल धान खरीदी का 22 प्रतिशत धान का हो चुका है उठाव*

*धान उठाव कार्य मे जिला प्रदेश में पहले स्थान पर*

 त्रिनेत्र टइम्स कोरबा / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 55 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में अब तक 63 हजार 566 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक 140736.40 क्विन्टल (कुल 22 प्रतिशत) धान का उठाव हो चुका है। आज धान खरीदी केंद्रों से 27746.40 क्विन्टल धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया गया है। वर्तमान में समिति में 494928.80 क्विन्टल धान उठाव के लिए शेष है। जिसका आने वाले समय मे तेजी से उठाव पूर्ण कर लिया जाएगा। डीओ जारी करने और धान उठाव के मामले में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।
हाथी प्रभावित क्षेत्रों में स्थित धान उपार्जन केन्द्रों से भी धान उठाव तीव्रता से कराया जा रहा है। किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियो में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.