हाथी के पैर में मोच आने पर गुड़ के साथ खिलाई दवा



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ वन मंडल के करतला रेंज में 49 हाथी घूम रहे हैं। 10 दिन से हाथियों का झुंड ग्राम पीड़िया, नवापारा, भिमनारा जंगल में विचरण कर रहा है। इसी झुंड में शामिल एक मदमस्त हाथी के पैर में मोच आ गई। औंरानाला के किनारे खड़े हाथी को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी को गुड़ के साथ मिलाकर दवा खिलाई गई है। एसडीओ एस. सोनी ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर हाथी का इलाज चल रहा है। मदमस्त हाथी को झुंड से अलग कर देते हैं। इसी दौरान ही इसके पैर में मोच आई है। झुंड अब भी आसपास के जंगल में है। वन अमला निगरानी में जुटा हुआ है।

