बिना मुआवजा मिले सड़क नहीं बनाने देंगे-ग्रामीण



* एसडीएम की बैठक में शामिल होने पहुंचे ग्रामीण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ जिलान्तर्गत कटघोरा पतरापाली फोरलेन सड़क से एनएचएआई के प्रभावित जुराली के ग्रामीणों की कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह ने बैठक ली। इस बैठक में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक मुआवजा का वितरण नहीं होता, तब तक सड़क निर्माण होने नहीं देंगे।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 12 व 13 ग्राम जुराली के 111 किसानों ने अब तक मुआवजा नहीं लिया है। एसडीएम ने कहा कि सड़क का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। प्रभावित ग्रामीग मुआवजा ले सकते हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजा का निर्धारण नियमों के मुताबिक होना चाहिए। विधायक ने ग्रामीणों की ओर से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सही मुआवजा जब तक नहीं होता, तब तक सड़क का निर्माण नहीं करना चाहिए। ग्रामीणों ने अब तक किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी।
विधायक श्री पटेल ने यह भी कहा है कि मांग जब तक पूरी नहीं होती, मैं ग्रामीणों के साथ ही खड़ा रहूंगा। दूसरी ओर मुआवजा प्रकरण को लेकर इरशाद काजी ने फिर से आर्बिट्रेटर बिलासपुर कमिश्नर के समक्ष याचिका लगाई है। उसको सुनवाई अभी चल रही है।

