नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक की हुई पदोन्नति बने राजस्व उपनिरीक्षक
1 min read



* पदोन्नति होने पर सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों के द्वारा बधाई देने लगा तांता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ जिला नगर निगम में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षक प्रिंस कुमार सिंह की पदोन्नति कर उन्हें राजस्व उपनिरीक्षक बनाया गया है। बता दें कि प्रिंस सिंह अपनी कार्य कुशलता, सादगी तथा लोगों के बीच अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।
अपने कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए इन्होंने कोरोना महामारी के भीषण समय में लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम के अभिभाषक का काम किया था। उन्होंने अपनी आवाज से चौक-चौराहा पर आने-जाने वाले लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरुक करते नजर आए थे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं अधीनस्थों के साथ सामंजस्य के साथ कार्य करना इनकी कार्य शैली रही हैं।पदोन्नति होने पर सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों द्वारा प्रिंस सिंह को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां देने वालो का तांता लगा हुआ हैं।


