February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष पुनीराम साहू का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक चावलानी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष आरिफ खान, पूर्व नेता प्रति पक्ष एवं जिला चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मंजू सिंह, मंडल के महामंत्री सुमन सोनी, मंडल के उपाध्यक्ष राजेश राठौर, राजेश सोनी, पंकज देवाकी, पुनीराम साहू के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, पूर्व महामंत्री मंडल ललेश दुबे, बलदेव दीवान, देवानंद छतरी, शिवा राठौर, मंडल अध्यक्ष स्वाति कश्यप, महामंत्री पुष्पमाला साहू, प्रीति चौहान महिला प्रमुख राखी तिवारी, केया सेनगुप्ता, बहन मोतीना महंत एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुनीराम साहू के समर्पण और उनकी निष्ठा की सराहना की। यह अवसर एक साथ आने और पार्टी के कार्यों को लेकर चर्चा करने का था। सभी ने मिलकर उनके जीवन की खुशियों और सफलता की कामना की। पुनीराम साहू का जन्मदिन समाज में एक सकारात्मक संदेश देने वाला अवसर बन गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.