May 26, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* 7 दुकानों में की गई कार्यवाही
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ***/ जिले में कोटपा अधिनियम के तहत जांच अभियान चलाया गया। सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा 7 दुकानों में कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सभी थाना-चौकी को अपने-अपने क्षेत्र में विद्यालय/महाविद्यालय के आसपास चाय, बार एवं पान ठेला जहां विद्यालयीन बच्चों को सिगरेट तंबाकू आदि बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिस पर थाना सिविल लाइन के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर वववद्यालय, आईटीआई महाविद्यालय, साडा कन्या विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थान के आसपास कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही के अंतर्गत पुलिस द्वारा माधव प्रसाद केसरवानी, हरीश कुमार साहू शिशु मंदिर विद्यालय बुधवारी के पास, विजय भगत, रोहित भगत द्वारा यातायात थाना के पास रामपुर, पिंकी साहू, दिनेश कुमार चंद्र, शुभम साहू सिंगापुर के द्वारा रामको रामपुर के पास की दुकानो में कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। सिविल लाइन रामपुर पुलिस के द्वारा 7 दुकानों पर कोटपा अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.