February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा- ***/ पश्चिम में हरदीबाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो के लिए क्षेत्र के जनपद सदस्य अनिल टंडन ने वॉटर डिस्पेंसर दिया। इससे अस्पताल में आने वाले मरीज के लिए ठंडी में गर्म पानी के लिए आसपास के दुकानों तथा अन्य जगहों पर भटकना पड़ता था, वॉटर डिस्पेंसर लग जाने से जितने भी मरीज आते हैं। उनको गर्म पानी मिलता रहेगा और शुद्ध साफ पानी प्रसव के लिए भी यहां आते हैं तथा उनको भी गर्म पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए इस सारी समस्याओं को देखते हुए वॉटर डिस्पेंसर प्रदान किया गया। मरीज को गर्म पानी ठंड के दिनों में और गर्मी के दिनों में ठंडा पानी मिलता रहे। इ

इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल हरदीबाजार में भी छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं, कई बच्चे तबीयत खराब होने केबाद भी स्कूल आते हैं। तब उन्हें गर्म पानी की आवश्यकता होती है। ग्राम के लोगों के पास सुविधा नहीं होने के कारण गर्म पानी लेकर नहीं आते हैं, इस सारी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए वहां भी जनपद सदस्य अनिल टंडन ने वॉटर डिस्पेंसर दिया।
इस अवसर स्वामी आत्मानंद विद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष छोटेलाल पटेल, डॉ. टिकेंद्र वर्मा, डां. युधेश संडे, डा. सुधा, आत्मानंद इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती उमा निडी, आवेज मेमन, रमावतार टंडन, विनय जायसवाल, रंजीत महिलांगे, एस.पी. बाबा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.